Last modified on 3 अगस्त 2013, at 13:21

एक ग्राम्य गीत / शर्मिष्ठा पाण्डेय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:21, 3 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शर्मिष्ठा पाण्डेय }} {{KKCatGeet}} <poem> हाय ब...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हाय बिधाता की मति मारी
सूख चली मोरी धान-कियारी

बदरा कहाँ छुपायो रे
बरखा से लड़ आयो रे
बात एक तोरी समझ न आवै
अपने मन की करता जावै

तोरे लड़कपन से मैं हारी
सूख चली मोरी धान-कियारी

अब एह बरस करूँ मैं का
बुझ जावै चूल्हा घर का
कईसे भेजूं तीज ननदिया
गीले नयना सूखी कलसिया

मार से भी न जावै सुधारी
सूख चली मोरी धान-कियारी

अब कईसे गाऊं कजरी
घोर असाढ़ सूखे शपा बजरी
माटी फट-फट दुखड़ा रोवै
करमजला तू चैन से सोवे

काहें पीर न बूझै हमारी
सूख चली मोरी धान-कियारी