Last modified on 18 जनवरी 2017, at 17:20

कस कर कमर समर की तयारी करौ / नाथ कवि

कस कर कमर समर की तयारी करौ।
आयौ द्वार दुश्मन ताहि मार कैं भगावेंगे॥
गावेंगे सु-एकता के सुन्दर अनूठे राग।
हिन्दू औ मुसलिम समस्या सुलझायेंगे॥
आयेंगे न अब हम विदेशियों की चालों में।
भारत को जल्दी आजाद भी बनायेंगे॥
नावेंगे न माथ ‘नाथ’ जौ लौ वीर भारत के।
तन धन, बाकी तौ लौ भारत बचायेंगे॥