Last modified on 16 फ़रवरी 2017, at 16:23

कितना बड़ा सुथन्ना जी / प्रकाश मनु

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:23, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्यारे-प्यारे मुन्ना जी,
पहने खूब सुथन्ना जी!
उसमें भालू, चीता, शेर
तोता, मैना और बटेर।
सबको साथ घुमाते हैं,
सबको डाँट पिलाते हैं।
प्यारे-प्यारे मुन्ना जी,
कितना बड़ा सुथन्ना जी!