Last modified on 30 अप्रैल 2019, at 22:02

किस कदर मजबूर हम तुम / मृदुला झा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:02, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हर किसी से दूर हम तुम।

याद है वो पल सुहाना,
जब हुए मशहूर हम तुम।

क्या खता इसमें हमारी,
जो बने नासूर हम तुम।

खुद को दो पल ही मिले जो,
भोग लें भरपूर हम तुम।

कह रहा अब यह जमाना,
हो गए मगरूर हम तुम।