Last modified on 18 अगस्त 2013, at 12:42

क्या क्या हरीस फ़ैज़-मआबों के आस-पास / 'महशर' इनायती

सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:42, 18 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='महशर' इनायती }} {{KKCatGhazal}} <poem> क्या क्या ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या क्या हरीस फ़ैज़-मआबों के आस-पास
भौंरों का रक़्स जैसे गुलाबों के आस-पास

कितने हसीं जज़ीरे हैं जो कुछ ही दूर पर
आबाद होते जाते हैं ख़्वाबों के आस-पास

ऐ दौर-ए-सुब्ह-ओ-शाम ज़रा तेज़-गाम चल
रूकते नहीं हैं ख़ाना-ख़राबों के आस-पास

देख ऐ जुनूँ के सर-ब-गिरेबाँ हैं आज कल
कितने सवाल मेरे जवाबों के आस-पास

‘महशर’ निचोड़ी जाएँ अगर अपने हाथ से
दिल झूमता है ऐसी शराबों के आस-पास