Last modified on 17 फ़रवरी 2017, at 12:23

क्या यही हमें होना / शिवबहादुर सिंह भदौरिया

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:23, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवबहादुर सिंह भदौरिया |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या यही हमें होना।

फैलती हुई बाहों का
सहम-सहम जाना,
बढ़ती हुई दृष्टियों को
रोक-रोक लेना,
हाथ लगे जो कुछ भी-
बार-बार खोना।

भूली किसी वस्तु के-
बहाने मुड़ना,
अवश खड़ी
द्वार लगी
मूर्तित देह को निरखना:
ज्यों बनी हुई रेखाओं पर
कूँची मसि फेरे,
चलना: ज्यों कोई-
ऊँची डाल से गिरे;
बिना अश्रु ढुलकाये-
रोना।