Last modified on 28 जून 2013, at 15:06

गिरे तो क्या हुआ / रविकान्त

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:06, 28 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रविकान्त }} {{KKCatKavita}} <poem> मुसाफिरी से भ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुसाफिरी से भरा जीवन
जो मिला सो मिला
गलियों में पीछे छूटते बच्चे
जो हुआ सो हुआ
बंधनों पर बंधन
कुछ दिखे कुछ नहीं
कोलाहल और मचलन
जिसने देखा और सहा
अकारण ही चेहरे का रंग
चुआ और झरा

गिरे तो क्या हुआ!
गिरे तो क्या हुआ!