Last modified on 7 जुलाई 2013, at 10:48

गुसलखाने में नल बहने की आवाज़ / हेमन्त शेष

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:48, 7 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त शेष }} {{KKCatKavita}} <poem> गुसलखाने मे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुसलखाने में नल बहने की आवाज़ को भी
एक छिपकली बरसात समझ सकती है

बिना छिपकली हुए ऐसी मार्मिक ग़लतफ़हमी को
नल नहीं
जान सकती है तो सिर्फ मेरी कविता ही
नहा रही है जो मेरे साथ