Last modified on 13 मई 2014, at 21:03

घाट-घाट का पानी / अज्ञेय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:03, 13 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

होने और न होने की सीमा-रेखा पर सदा बने रहने का
असिधारा-व्रत जिस ने ठाना-सहज ठन गया जिस से-
वही जिया। पा गया अर्थ।
बार-बार जो जिये-मरे

यह नहीं कि वे सब
बार-बार तरवार-घाट पर
पीते रहे नये अर्थों का पानी।
अर्थ एक है: मिलता है तो एक बार: (गुड़-सा गूँगे को!)

और उसे दोहराना
दोहरे भ्रम में बह जाना है।