Last modified on 6 अक्टूबर 2015, at 21:21

घातक खल की मित्रता / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:21, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घातक खल की मित्रता, जहर पराई नारि।
विष से बुझी कटार हो, सिर से ऊपर वारि॥
सिर से ऊपर वारि, गाँव से वैर ठना हो।
कर लेकर तलवार, सामने शत्रु तना हो।
'ठकुरेला' कविराय, अभागा है वह जातक।
स्वजन ठान लें वैर, और बन जायें घातक॥