Last modified on 23 अक्टूबर 2013, at 21:42

चतुर सयानों ने कल / कुमार रवींद्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:42, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चतुर सयानों ने कल मिलकर
                      सगुन बिचारा
 
सायत-घड़ी शोधकर उनने
सपने बीजे
व्यापीं बंजर घटनाएँ
दिन असमय छीजे
 
पुरखों का था कुआँ
            हुआ उसका जल खारा
 
बाँधे उनने
किसिम-किसिम के नये सरोवर
किंतु मिला जल नहीं
मिले बस काँकर-पाथर
 
सबके सीने भरें
      नेह की मिली न धारा
 
रचा छाँव का खेल
धूप लाने की धुन में
भेद नहीं रह गया कोई भी
गुन-अवगुन में
 
बिगड़ी सारी बात
       उन्होंने लाख सँवारा