Last modified on 14 नवम्बर 2013, at 11:10

चन्‍द्रमा / सुभाष काक

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:10, 14 नवम्बर 2013 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चन्‍द्रमा को केवल देखिए नहीं
नीचे ले आइए।

इसकी आकृति
अपने साथ रखिए
थैली में,
गोल पैसे की तरह।

इसे काटिए
बाँटिए।

इसे दो बनाकर
आँखों पे रखिए
सुख चैन के लिए।