Last modified on 18 जनवरी 2017, at 17:17

चलत चलाकी अनौखी वीर चर्चिल हूँ / नाथ कवि

चलत चलाकी अनौखी वीर चर्चिल हूँ।
कीनी यह घोषणा अजादी की लड़ाई है॥
आस कर एशिया के मंत्रिन सौं कही बात।
बोल्यौ कछू भारत की यामें भलाई है॥
साफ दियौ उत्तर यह लागू उन देसन पै।
हिटलर ने जिनकी स्वतंत्रता छिनाई है॥
बाहु बल जीत कैं बनाये जो गुलाम देश।
उनकौ अजादी की अब भी मनाई है।