Last modified on 4 अप्रैल 2014, at 23:02

चाँद चल रहा है / संजय चतुर्वेदी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:02, 4 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय चतुर्वेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सच्चाई जो भी हो
चाँद चलने की बात ही अच्छी

गर्मी और घुटन के बीच
कहीं दुनिया लेटी है चुपचाप
जैसे गर्मी पर दुनिया को लिटाकर
किसी ने ऊपर से घुटन रख दी हो

बादलों को चीरती है चाँदनी
और खुशबू बनकर गिर पड़ती है
छतों पर, पेड़ों पर, पहाड़ों पर
हर ऊँची चीज पर
जो घुटने से ऊपर उठ आई है

दुनिया वैसी ही लेटी है चुपचाप
बादल रुके हैं
चाँद चल रहा है।