Last modified on 24 जनवरी 2012, at 02:47

जब वो महवे-ग़ज़ल रहे होंगे / मनु भारद्वाज

Manubhardwaj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:47, 24 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनु भारद्वाज |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}} <Poem> ज...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब वो महवे-ग़ज़ल रहे होंगे
कितने अरमाँ मचल रहे होंगे

शे'र होंठों को चूमता होगा
अश्क़ आँखों से ढल रहे होंगे

याद माज़ी की आ रही होगी
तीर से दिल पे चल रहे होंगे

मेरी यादों के जिस्म को छूकर
उनके एहसास जल रहे होंगे

दिल के पत्थर भी रो रहा होगा
मोम बनके पिघल रहे होंगे

देखकर सामने 'मनु' मुझको
उनके माथे पे बल रहे होंगे