Last modified on 10 जुलाई 2018, at 16:47

जैसा कि उसने कहा / पंकज चौधरी

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:47, 10 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उसे
बहुत
बहुत
बहुत
बहुत
बहुत चाहिए
सोना
चांदी
हीरा
जवाहिरात
और नीलम नहीं
बल्कि पति का संग-साथ
और पति जब थक जाए
तो फ़िर दूसरे का संग-साथ
और दूसरा भी जब थक जाए
तब फ़िर तीसरे का संग-साथ...