Last modified on 28 जुलाई 2016, at 23:06

जौ हर नाम-नाम बिन जाने / संत जूड़ीराम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:06, 28 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जौ हर नाम-नाम बिन जाने।
फिरत निहाल दहू दिस व्याकुल कर्म कीच गति साने।
विन विवेक मत भई बावरी जागत रैन विहाने।
राचो रंग सहस माया के सुक सपने में साने।
जैसे स्वान काँच वपु निरखे समझ और पहचाने।
भूलो आय आप के मांही फिर-फिर मत अरुझाने।
पड़त गुनत गुन कर्म बखाने हेरत जगत हिराने।
जूड़ीराम नाम बिन चीने काल के हाथ बिकाने।