Last modified on 16 सितम्बर 2016, at 04:21

झाँझरियाँ झनकैगीँ खरी खनकैगीँ चुरी तन को तन तोरे / दास

झाँझरियाँ झनकैगीँ खरी खनकैगीँ चुरी तन को तन तोरे ।
दासजू जागती पास अली परिहास करैँगी सबै उठि भोरे ।
सौँह तिहारी हौँ भाजि न जाऊँगी आई हौँ लाल तिहारे ही घोरे ।
केलि की रैन परी है घरीक गई करि जाहु दई के निहोरे ।


दास का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।