Last modified on 28 जुलाई 2018, at 14:10

तहखाना अपने लिए / अंजना वर्मा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:10, 28 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपनी जगह पहचान लेती है लड़की
एक कदम पीछे रहती है वह
आगे जाने का मौका
दे देती है लड़कों को
स्वीकार कर लेती है हँसकर
तहखाना अपने लिए
आसमान दे देती है लड़के को