Last modified on 21 अप्रैल 2014, at 08:41

दोस्त / गुरप्रीत

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:41, 21 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुरप्रीत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कौन कौन दोस्त हैं मेरे
मैं किसका दोस्त हूँ...
दोस्ती
जोड़, घटाव, गुना, तकसीम
क्या यह है दोस्ती
मैंने किस किस के लिए
क्या क्या बचाया
क्यों बचाया...
दोस्त शब्द थक गया है
दोस्ती से बाहर कही
किसी पेड के नीचे
सुस्ताना चाहता है
नदी में अपने पाँव डाल
झूठ को पानी में बहा देना चाहता है|
दोस्त शब्द
अपने अर्थो के लिए
भाई काहन सिंह नाभा* के साथ
गोष्टी रचा रहा है|

(*भाई काहन सिंह नाभा: महान पंजाबी विद्वान्)