Last modified on 10 जून 2011, at 20:23

धूप / रमेश तैलंग

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:23, 10 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |संग्रह=मेरे प्रिय बालगीत / रमेश तैल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लि‍ए हाथ में फूल छड़ी।
आंगन में है धूप खड़ी।

झरने जैसी झरती है।
आंख-मि‍चौली करती है।

पर्वत पर चढ़ जाती है।
सागर पर इठलाती है।

दि‍न भर शोर मचाती है।
शाम ढले सो जाती है।