भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नादान प्रेम / संजय शेफर्ड

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:00, 7 मई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय शेफर्ड |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नादान प्रेम
बस प्रेम करता है
और जाने अनजाने में
गलती कर ही जाता है
जवान प्रेम
प्रेम नहीं करता
बार- बार गलती करने
बार- बार सुलझाने की परिभाषा है
बुद्धजीवी प्रेम
सिर्फ कविताएं लिखता है
और अस्सी की उम्र में भी
खुदको ज़हीन और जवान बताता है
पर प्रेम तो
इन सबका मिलाजुला समीकरण है
बचपन, जवानी, पुढापे की
मिली जुली शैली, मिली जुली भाषा है
इसीलिए प्रेम कविताएं
कभी पूरी नहीं होती
और प्रेम अक्सर
आधा- अधूरा रह जाता है।