Last modified on 4 सितम्बर 2012, at 17:14

परिचय / जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी’

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:14, 4 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी’ |सं...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हूँ हितैषी सताया हुआ किसी का,
          हर तौर किसी का बिसारा हुआ .
घर से हूँ किसी के निकाला हुआ,
          दर से किसी के दुत्कारा हुआ.
नजरों से गिराया हुआ किसी का,
          दिल से किसी का हूँ उतारा हुआ.
अजी, हाल हमारा हो पूछते क्या!
          हूँ मुसीबत का इक मारा हुआ.