Last modified on 17 अक्टूबर 2010, at 23:47

पेड़ से / केदारनाथ अग्रवाल

परांगमुख हो गया
पेड़ से टूटकर
पेड़ का पत्ता।

पाताल में
पैठता चला गया
पुरुषार्थी मेघों का
पुरातन
पराक्रमी यात्री।

देश में
तड़पती है
देश की राजनीति
कल्थे खाती--
मरती चली जाती।
जप और जाप से
जिन्दगी जिलाते हैं
काठ के उल्लू;
मरी राजनीति में
असफल घुघुआते हैं
काठ के उल्लू।

रचनाकाल: १७-०७-१९७७



जगजीवन राम के पार्टी परित्याग पर