Last modified on 28 नवम्बर 2011, at 14:37

प्यार का मौसम जहाँ को भा गया / सिया सचदेव

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:37, 28 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिया सचदेव }} {{KKCatGhazal}} <poem> प्यार का मौस...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्यार का मौसम जहाँ को भा गया
कुछ दिलों को और भी तडपा गया
 
आई है कुछ देर से अबके बहार
फूल कब का शाख पर मुरझा गया
 
कारखानों से जो निकला था धुआं
शहर में बीमारियाँ फैला गया
 
एक नेता था वोह और करता भी क्या
मसले वो सुलझे हुवे उलझा गया

तब वो समझा लूटना इक जुर्म है
सेठ के हाथों से जब गल्ला गया
 
क्या हुआ ऐसा किसी ने क्या कहा
उनके माथे पे पसीना आ गया
 
था हसीं मौसम बहारों का 'सिया'
एक बिरहन को मगर तडपा गया