भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम रस सागर नागरि राधा / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:54, 5 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रेम-रस-सागर नागरि राधा।
चरन चारु नख-चंद्र-चंद्रिका हरत सकल तम-बाधा॥
सुमिरत तुरत जरत बहु जनमनि के अगनित अपराधा।
मिलत प्रेम-पीयूष सुदुरलभ, सफल सकल सुचि साधा॥