Last modified on 26 जून 2013, at 19:42

फागुन / रंजना जायसवाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:42, 26 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल }} {{KKCatKavita}} <poem> कत्थई दे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कत्थई देह पर
गुलाबी...धानी हरे और पीले शेड्स वाले
फागुनी कपड़े पहने
साँवली बँहों में लाल फूलों की पिचकारी उठाए
आकाश को रंग रहा है सेमल खुश है
कि इस फागुन में पूरा कुनबा है साथ
बाल-युवा-वृद्ध पत्ते कलियाँ-फूल सब
चींटे..भ्रमर ..कौओं जैसे
अतिथियों की भी आगत है
फागुन तुम्हारा स्वागत है