Last modified on 6 अक्टूबर 2012, at 18:50

बना घोंसला पिंजरा पंछी / जानकीवल्लभ शास्त्री

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:50, 6 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जानकीवल्लभ शास्त्री }} Category:कविता...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बना घोंसला पिंजरा पंछी !

अब अनंत से कौन मिलाये
जिससे तू खुद बिछड़ा पंछी !

सुखद स्वप्न लख किसी सुदिन का
चुन-चुन पल-छिन तिनका-तिनका
रहा मूल से दूर-दूर, पर --
डाल-पात तो झगड़ा पंछी !

अग्नि जले तब विफल न इंधन
मुक्ति करम का मर्म, न बंधन
उड़ा हाय !जो सबसे आगे
वह अपने से बिछड़ा पंछी