Last modified on 26 अगस्त 2017, at 14:41

बन जाएगा पहाड़ / स्वाति मेलकानी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:41, 26 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

     सीढ़ीदार खेतों में उगे
     मटमैले हाथ-पैर,
     झुर्रियों से
     झुलसते चेहरों मे चिपकी
     पानीदार आँखें,
     नदियों के साथ
     ढुलकती बोतलों में
      कैद होकर
     मैदानों को बहती जवानी,
     रख दो
     एक के ऊपर एक
     बन जाएगा पहाड़।