Last modified on 15 जुलाई 2016, at 00:39

बरखा में नाव-तले साये / पंख बिखरे रेत पर / कुमार रवींद्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:39, 15 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बरखा के
भीगे दिन आये बरखा के
आओ, चलें पूजें जल-देवता
 
गीली पगडंडी पर
छाप मेंहराजा के पाँवों की
भरी नदी
खोज-खबर लेती है
मछुओं के गाँवों की
 
बरखा के
काले घन छाये बरखा के
आओ, चलें पूजें जल-देवता
 
अलसाई खिड़की को
थपकी दी रेशमी फुहारों ने
लहरों को चूम लिया
झुककर
पगली पतवारों ने
 
बरखा के
नव-तले साये बरखा के
आओ, चलें पूजें जल-देवता