Last modified on 2 मार्च 2010, at 09:31

बात चलैं जिनकी उड़ात धीर धूरि भयौ / जगन्नाथदास ’रत्नाकर’

Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:31, 2 मार्च 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बात चलैं जिनकी उड़ात धीर धूरि भयौ,
ऊधौ मंत्र फूँकन चले हैं तिन्हें ज्ञानी ह्वै ।
कहै रतनाकर गुपाल के हिये मैं उठी,
हूक मूक भायनि की अकह कहानी ह्वै ॥
गहबर कंठ ह्वै न कढ़न संदेश पायौ,
नैन मग तौलौं आनि बैंन अगवानी ह्वै ।
प्राकृत प्रभाव सौ पलट मनमानी पाइ,
पानी आज सकल संवारयौ काज बांनी ह्वै ॥19॥