Last modified on 21 जनवरी 2010, at 20:43

बादबाँ खुलने से पहले का इशारा देखना / परवीन शाकिर

Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:43, 21 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परवीन शाकिर |संग्रह=खुली आँखों में सपना / परवीन …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बादबाँ खुलने से पहले का इशारा देखना
मैं समुन्दर देखती हूँ तुम किनारा देखना

यूँ बिछड़ना भी बहुत आसाँ न था उससे मगर
जाते जाते उसका वो मुड़कर दुबारा देखना

किस शबाहत<ref>आकृति</ref> को लिए आया है दरवाज़े पे चाँद
ए शब्-ए-हिज्राँ ज़रा अपना सितारा देखना

क्या क़यामत है कि जिनके नाम पर पसपा<ref> पराजित</ref> हुए
उन ही लोगों को मुक़ाबिल में सफ़आरा<ref>युद्ध में सामने आया हुआ दल</ref> देखना

शब्दार्थ
<references/>