Last modified on 17 मई 2007, at 02:17

भूले स्वाद बेर के / नागार्जुन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:17, 17 मई 2007 का अवतरण (New page: रचनाकार: नागार्जुन Category:कविताएँ Category:नागार्जुन ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ सीता हुई ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: नागार्जुन

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

सीता हुई भूमिगत, सखी बनी सूपन खा

बचन बिसर गए गए देर के सबेर के !

बन गया साहूकार लंकापति विभीषण

पा गए अभयदान शावक कुबेर के !

जी उठा दसकंधर, स्तब्ध हुए मुनिगण

हावी हुआ स्वर्थामरिग कंधों पर शेर के !

बुढ्भंस की लीला है, काम के रहे न राम

शबरी न याद रही, भूले स्वाद बेर के !


१९६१ में लिखी गई