Last modified on 22 मई 2018, at 13:11

मंगल या दंगल / बालकृष्ण गर्ग

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:11, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सिने-हाल ‘सुंदरवन’ में अब
लगी फिल्म ‘जंगल में मंगल’,
चूहे जी के साथ देखने
फौरन पहुँच गए गीदड़मल।
मौसी पूसी जी के सँग जब
देखा शेरसिंह को हीरो,
भागे दोनों हाल छोड़,
बोले-‘यह मंगल है या दंगल!’
       [माधुरी, 7 मार्च 1980]