Last modified on 29 सितम्बर 2018, at 10:46

महिमा अपरंपार तुम्हारी गंगा जी / अजय अज्ञात

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:46, 29 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

महिमा अपरंपार तुम्हारी गंगा जी
भव सागर से पार लगाती गंगा जी

गौमुख से गंगा सागर तक अमृतमय
बहती अविरल धार निराली गंगा जी

निर्मल जल अंतस को देता शीतलता
अंतर्मन की प्यास बुझाती गंगा जी

सिंचित करती संस्कारों को धरती पर
जन जन के संत्रास मिटाती गंगा जी

पूनम का जब चाँद चमकता है नभ में
सब को शाही स्नान कराती गंगा जी