Last modified on 9 जनवरी 2015, at 17:29

मेरो हर! तुमसों कहा दुराव / स्वामी सनातनदेव

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:29, 9 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राग भीम पलासी, तीन ताल 26.6.1974

मेरो हरि! तुमसों कहा दुराव।
फिर भी दूरी ही भासत, यह अद्भुत वन्यौ बनाव॥
तुम बिनु कहूँ न कुछ भी हों मैं - यह साँचो सद्भाव।
फिर भी क्यों भासत अपने में प्रिय! तब सहज अभाव॥1॥
समुझि न परत भेद यह, निज को निजसों का अलगाव।
यही तिहारी माया है हरि! जाको अमित प्रभाव॥2॥
बिनु तव कृपा जाय यह कैसे, जासों सकल भ्रमाव।
मायासों मायापति बिनु कहु, को करि सकै बचाव॥3॥
यासों चरन-सरन ही प्यारे! याको एक उपाव।
बिनु तब सरन सभी भटकन है-यामें कछु न छिपाव॥4॥
जो सब भूलि भजै तुमहीकों ताको जाय भ्रमाव।
निजमें ही निजको सो पावै, रहै न कोउ दुराव॥5॥