भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैं जिधर जाऊं मेरा ख़्वाब नज़र आता है / आलम खुर्शीद

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:50, 24 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आलम खुर्शीद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं जिधर जाऊं मेरा ख़्वाब नज़र आता है
अब तआकुब<ref>पीछा करना</ref> में वो महताब<ref>चन्द्रमा</ref>नज़र आता है

गूंजती रहती हैं साहिल<ref>किनारा</ref> की सदाएं हर दम
और समुन्दर मुझे बेताब नज़र आता है

इतना मुश्किल भी नहीं यार! ये मौजों का सफ़र
हर तरफ़ क्यूँ तुझे गिर्दाब<ref>भँवर</ref> नज़र आता है

क्यूँ हिरासाँ<ref>निराश</ref>, है ज़रा देख! तो गहराई में
कुछ चमकता सा तहे-आब<ref>पानी के भीतर</ref> नज़र आता है

मैं तो तपता हुआ सहरा<ref>रेगिस्तान</ref> हूँ मुझे ख्वाबों में
बे-सबब खित्ता-ए-शादाब<ref>हरा भरा इलाका</ref> नज़र आता है

राह चलते हुए बेचारी तही-दस्ती<ref>ख़ाली हाथ, महरूमी</ref> को
संग<ref>पत्थर</ref> भी गौहरे-नायाब <ref>नायाब मोती</ref> नज़र आता है

ये नए दौर का बाज़ार है आलम साहिब!
इस जगह टाट भी किमख्वाब<ref>एक प्रकार का बेहद क़ीमती कपड़ा</ref> नज़र आता है

शब्दार्थ
<references/>