Last modified on 20 मार्च 2016, at 18:25

रसिया रस लूटो होली में / फाग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:25, 20 मार्च 2016 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

रसिया रस लूटो होली में,
राम रंग पिचुकारि, भरो सुरति की झोली में
हरि गुन गाओ, ताल बजाओ, खेलो संग हमजोली में
मन को रंग लो रंग रंगिले कोई चित चंचल चोली में
होरी के ई धूमि मची है, सिहरो भक्तन की टोली में

संकलनकर्ता : जगदेव सिंह भदौरिया