Last modified on 10 जुलाई 2016, at 06:02

ले उड़ी / अमित कल्ला

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:02, 10 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमित कल्ला |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कहकर
कुछ शब्द
कमल की पँखुरियों से
झरते
समय को
कथा-सी
ले उड़ी

नहीं
सम्भलता
उससे
समय
अब तो सिर्फ़
निशाना लगाती है

चिड़िया
शाख-दर-शाख
हरा जोबन चढाती है।