Last modified on 20 फ़रवरी 2017, at 12:57

लोरी / श्रीप्रसाद

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:57, 20 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीप्रसाद |अनुवादक= |संग्रह=मेरी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरा गोद खिलौना रे
सोया मेरा छौना रे!

झूला झूले सोने का
झूले रेशम की डोरी
मीठे सपनों में खोया
सुन-सुन परियों की लोरी।

मेरा डीठ डिठौना रे
सोया मेरा छौना रे!

चाँद, सितारे जाग रहे
नाच रही है चाँदनिया,
फूल खिले हैं चाँदी के
फूली मेरी आँगनिया।

मेरा सुख अनहोना रे
सोया मेरा छौना रे!

गीत सुनाऊँ, सोये तू
तू सोये औ गाऊँ मैं,
जागे, खेले, रूठे तू
हँस-हँस तुझे मनाऊँ मैं।

मेरा लाल सलौना रे
सोया मेरा छौना रे!