Last modified on 17 अक्टूबर 2019, at 21:33

वो धमाका अजब कर गया / हरिराज सिंह 'नूर'

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:33, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिराज सिंह 'नूर' |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वो धमाका अजब कर गया,
आदमी ख़ौफ़ से मर गया।

बेहिसी सब पे क़ाबिज़ हुई,
ज़हर नस-नस में वो भर गया।

कौन-किसके बराबर हुआ?
कैसे कहता वो जब डर गया।

उसकी यादों में कैसा असर?
सबसे कहता सुख़नवर गया।

आरज़ू उसकी पूरी हुई,
वक़्त देकर उसे ज़र गया।

जब नज़र आया कोई नहीं,
वो उदासी लिए घर गया।

‘नूर’ ही नूर चारों तरफ़,
कौन आँखों में घर कर गया।