Last modified on 2 अगस्त 2008, at 13:46

शहर का नाम / कुमार विकल

सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:46, 2 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार विकल |संग्रह= एक छोटी-सी लड़ाई / कुमार विकल }} दुनि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दुनिया का सबसे सुखी आदमी—

सुअर.

और दुखी जानवर

आदमी.

प्रार्थनागृहों में

दुखी जानवर प्रार्थनाएँ करते हैं

सुखी आदमी बनने के लिए—

—कि शहर का नाम जंगल हो

आदमी के बस मुखौटे हों

सुविधाएँ सभी सुअर की हों

जिससे जंगल में खूब मंगल हो.

इसी मंगल —व्यवस्था के लिए

राजसत्ता से कारख़ानों तक

पूजा गृहों से शराबख़ानों तक

एक सुखी आदमी दनदनाता है

योजनाएँ बनाता है

शहर में जंगल की सुविधाएँ जुटाता है.