Last modified on 11 अक्टूबर 2012, at 20:31

शिव महिमा / शिवदीन राम जोशी

Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:31, 11 अक्टूबर 2012 का अवतरण

जटा जूट वारे, गल मुण्ड माल धारे, लिपटे सर्प कारे, जाके नंदिगण दुवारे हैं |
ऋषि मुनि संतन के, सदा शिव सहायक सत्य, गणपति से ज्ञानी और गिरिजा के प्यारे हैं |
दानी हैं दयाल हैं,दाता वे विधाता हैं,भक्तन की त्रिविधताप दुःख सकल टारे हैं |
कहता शिवदीनराम,राम नाम शिव-शिव रट,कछु नाहीं भेद वेद चार यूँ उचारे हैं |