Last modified on 29 अक्टूबर 2016, at 20:57

शुभ कर्पूरगौर तन / हनुमानप्रसाद पोद्दार

(राग मेघरञ्जनी-ताल धमार)

शुभ कर्पूरगौर तन, त्रिनयन, शशिशेखर त्रिपुण्ड वर भाल।
 जटाजूट सिर, छत्र नागफण, सुर-सरिता राजत सब काल॥
 अक्ष-रत्न-हारावलि-मण्डित, नीलकण्ठ, भूषित तन व्याल।
 जय मृत्युंजय बाघबर अभयप्रद चतुर्बाहु सुविशाल॥