Last modified on 21 अक्टूबर 2016, at 03:55

सीख कर्म की / सपना मांगलिक

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:55, 21 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सपना मांगलिक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुन्ना जब तू होगा सयाना
बैर कपट से दूर ही रहना
चाहे दुनिया तुझे कहे दीवाना
किसी की तू आस न करना
खुद पर बस विश्वास है रखना
सुन,मेहनत से कभी न घबराना
आत्मविश्वास सफलता का खज़ाना
सीख कर्म की जब समझ आएगी
दुनिया कदमों में झुक जायेगी