Last modified on 3 सितम्बर 2018, at 17:48

सीख की बातें / नंदेश निर्मल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:48, 3 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदेश निर्मल |अनुवादक= |संग्रह=चल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये बातें तुम मन में धार लें
चमक उठोगे रत्न सरीखे।

झूठ बोलना बुरी बात है
कभी झूठ से नेह न करना।

निन्दा करना बुरी बात है
नहीं किसी की निन्दा करना।

लोभ हमेंशा पतन दिखाता
लोब कभी भी तू मत करना।

अच्छी बात सदा ही सुनना
बुरी बात श्रवण मत करना।

बुरे जनों से दूर रहो तुम
उसकी संगत कभी न करना।

श्रम का फल मीठा होता है
श्रम से आलस कभी न करना।

चोर हमेंशा कष्ट उठाते
जीवन में मत चोरी करना।

अगर टूझे चोरी है करनी
सबके मन का प्यार चुराना।

दुशमम भी हो तो पीछे से
कभी वार उस पर मत करना।