Last modified on 1 अक्टूबर 2014, at 20:38

सुअर (दो) / उदय प्रकाश

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:38, 1 अक्टूबर 2014 का अवतरण

एक ऊंची इमारत से
बिलकुल तड़के
एक तन्दरुस्त सुअर निकला
और मगरमच्छ जैसी कार में
बैठ कर
शहर की ओर चला गया

शहर में जलसा था
फ्लैश चमके
जै- जै हुई
कॉफी - बिस्कुट बंटे
मालाएँ उछलीं

अगली सुबह
सुअर अखबार में
मुस्करा रहा था
उसने कहा था
हम विकास कर रहे हैं

उसी रात शहर से
चीनी और मिट्टी का तेल
ग़ायब थे।