Last modified on 26 अगस्त 2017, at 13:30

सुबह / स्वाति मेलकानी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:30, 26 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दूर बंजती घंटी
     कुकर की सीटी
     अनूप जलोटा के भजनों से
     गूंजता लाउडस्पीकर
     नल से टपकता पानी
     खुलते बंद होते शटर
     और गाड़ियों के
     तेज हाँर्न के बीच
     मोबाइल में अलार्म बजाता है
     और
     एक अजनबी सुबह हो जाती है।
     जागने पर अचंभित
     मैं खोजती हूँ
     सपने में चहकती चिड़ियों को।