Last modified on 5 जुलाई 2016, at 12:29

सेना मैं जाउंगी जरूर / रणवीर सिंह दहिया

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:29, 5 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रणवीर सिंह दहिया |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक गांव में बहुत सी महिलांए सेना में अपना नाम लिखवा देती हैं। एक महिला का पति उसे सेना मंे जाने से मना करता है। कुछ महिलांये उसके पति को मनाने जाती हैं मगर वह नहीं मानता। वह औरत अकेले में भी बहुत समझाती है। नहीं मानता। झलकारी बाई उसे मनाने को आती है। वह महिला अपने पति को क्या समझाती है भलाः

सेना मैं जाउंगी जरूर, चाहे ज्यान चली जावै॥
झलकारी बाई आई है, नया पैगाम ल्याई है
मान बढ़ाउंगी जरूर, चाहे ज्यान चली जाये
फिरंगी अत्याचारी तै, गुलामी की बीमारी तै
निजात पाउंगी जरूर, चाहे ज्यान चली जाये॥
रानी लक्ष्मी बाई का नारा, हम सबनै लागै प्यारा
नारा लगाउंगी जरूर, चाहे ज्यान चली जाये॥
फिरंगी हुया सै लुटेरा, सहन करया सै भतेरा
सबक सिखाउंगी जरूर, चाहे ज्यान चली जाये॥