Last modified on 20 फ़रवरी 2017, at 13:05

सौ बच्चों ने / श्रीप्रसाद

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:05, 20 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीप्रसाद |अनुवादक= |संग्रह=मेरी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अक्कड़ बक्कड़ बंबे भो
अस्सी नब्बे पूरे सौ
सौ बच्चों ने गाना गाया
बड़ी जोर का शोर हुआ
जैसे अनगिन चिड़ियाँ चहकीं
सूरज आया, भोर हुआ

रंगबिरंगी पोशाकें हैं
मानो सुंदर फूल खिले
एक राग है, एक तान है
गाते हैं सब हिलेमिले

हँसी सभी के चेहरे पर है
बड़ी अजब हैं आँखें भी
सुंदर पोशाकें लगती हैं
बच्चों की हैं पाँखें भी

गाकर गीत सभी ये बच्चे
करते हें गुलजार गगन
एक साथ इतनी आवाजें
सुनकर खुश होता है मन
अक्कड़ बक्कड़ बंबे भो
अस्सी नब्बे पूरे सौ।